Newsझारखण्ड

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में 26 मई को मेगा जॉब एवं अप्रेंटिसशिप फेयर. युवाओं को मिलेगा रोजगार का बड़ा अवसर.

 

सरायकेला-खरसावां. युवाओं को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्रीनाथ विश्वविद्यालय में 26 मई 2026 को मेगा जॉब कम अप्रेंटिसशिप फेयर 2026 का आयोजन किया जाएगा. यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय परिसर में सुबह नौ बजे से शुरू होगा. आयोजन विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आमधने के सहयोग से किया जा रहा है.

विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार जॉब फेयर में भाग लेने के लिए पंजीकरण पूरी तरह नि:शुल्क रखा गया है. इसका उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं और विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों से जोड़ना है.

इस मेगा जॉब फेयर में 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण छात्र, आईटीआई प्रशिक्षु, डिप्लोमा धारक, वर्ष 2026 के अंतिम वर्ष के स्नातक छात्र तथा वर्ष 2024 और 2025 के पासआउट अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे.

कार्यक्रम में देश की कई प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी. इनमें एमआरएफ, अपोलो टायर्स, बजाज ऑटो, थ्री एम, योकोहामा टायर्स, याजाकी, वर्सुनी, कोसोल तथा धूत ट्रांसमिशन्स जैसी कंपनियां शामिल हैं. कंपनियों की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे.

विश्वविद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता को बढ़ाना और उन्हें उद्योग जगत से सीधे जोड़ना है. इच्छुक अभ्यर्थी क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं. पंजीकरण की अंतिम तिथि 24 मई निर्धारित की गई है.

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर +91 90604 04989 पर संपर्क कर सकते हैं.

Share this news