राजनगर के तुमुंग चौक पर हाईमास्ट लाइट निर्माण का शिलान्यास, जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो ने किया शुभारंभ

सरायकेला: 15वें वित्त आयोग की योजना के तहत राजनगर प्रखंड के तुमुंग पंचायत अंतर्गत तुमुंग चौक पर हाईमास्ट लाइट निर्माण कार्य का रविवार को जिला परिषद सदस्य श्रीमती अमोदिनी महतो ने नारियल फोड़कर विधिवत शिलान्यास किया।


इस अवसर पर श्रीमती अमोदिनी महतो ने कहा कि हाईमास्ट लाइट लगने से तुमुंग चौक की तस्वीर बदलेगी। क्षेत्र में अंधेरे की समस्या दूर होगी और लोगों को बेहतर रोशनी का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि चौक पर नियमित रूप से बाजार लगने के कारण शाम के समय लोगों को काफी परेशानी होती थी। हाईमास्ट लाइट स्थापित होने के बाद बाजार आने वाले दुकानदारों, ग्राहकों एवं राहगीरों को सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र में सुरक्षा की भावना भी मजबूत होगी।
उन्होंने बताया कि स्थानीय ग्रामीण लंबे समय से तुमुंग चौक पर हाईमास्ट लाइट लगाने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की इस मांग को देखते हुए 15वें वित्त आयोग की योजना के तहत इस कार्य को स्वीकृति मिली और आज इसका विधिवत शिलान्यास किया गया।
शिलान्यास कार्यक्रम में रमेश महतो, अरुण महतो, हरीश महतो, छुटू महतो, गराम प्रधान, तपन कुमार महतो, बिपिन बिहारी महतो, बनबिहारी महतो, विश्वजीत महतो एवं पवन महतो सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने हाईमास्ट लाइट निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए जिला परिषद सदस्य श्रीमती अमोदिनी महतो के प्रति आभार व्यक्त किया।

