Newsझारखण्डसरायकेला

ईचागढ़ प्रखंड में विश्व स्तनपान सप्ताह पर गोदभराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित

 

ईचागढ़ : विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर ईचागढ़ प्रखंड में आईसीडीएस, टीएसएफ (TSF) एवं मानसी+ (MANSI+) के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान दो बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार तथा दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म संपन्न कराई गई।

गोदभराई कार्यक्रम में कृष्णा देवी एवं ममता बिन्हा को सम्मानित किया गया, जबकि प्रेमलता घोष के बच्चे का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को शिशु के जन्म के तुरंत बाद स्तनपान कराने, पहले छह माह तक केवल माँ का दूध पिलाने तथा मातृ एवं शिशु पोषण के महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में टीएसएफ मानसी+ की ओर से मानसी मित्रा कुमारी बिंदुमति मुंडा, राकेश मंडल एवं गुणधर महतो की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहायिकाएं, स्वास्थ्यकर्मी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।

Share this news