Newsझारखण्डसरायकेला

रांची में 77 वें राज्यव्यापी वन महोत्सव पर खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने किया वृक्षारोपण

 

77वें राज्यव्यापी वन महोत्सव के अवसर पर रांची विधानसभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने वृक्षारोपण किया। उन्होंने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस अवसर पर विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है।

उन्होंने लोगों से वन महोत्सव के अवसर पर पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों को वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। विधायक ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए सामूहिक रूप से हरियाली बढ़ाने की आवश्यकता है।

Share this news