राजनगर में भाजपा की तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा इलाका

राजनगर: स्वतंत्रता दिवस को लेकर राजनगर में बुधवार को भाजपा के तीनों मंडलों की ओर से संयुक्त रूप से तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में नजर आया।


तिरंगा यात्रा में भाजपा सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान, एसटी मोर्चा केंद्रीय सदस्य रमेश हांसदा, जिला कोषाध्यक्ष बलदेव मंडल और आंदोलनकारी नेता भुवनेश्वर महतो समेत पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा के दौरान लोगों ने भी उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश के सम्मान, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक है। स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के बलिदान को याद करते हुए लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना तिरंगा यात्रा का प्रमुख उद्देश्य है।
इस अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत भी की गई। कार्यकर्ताओं ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय एकता और अखंडता के संदेश को आगे बढ़ाने की अपील की।
कार्यक्रम में राजनगर पूर्वी मंडल अध्यक्ष उज्ज्वल मोदक, मध्य मंडल अध्यक्ष सुखदेव गौड़, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मानसा लोहार, प्रखंड उपाध्यक्ष नेपाल कैवर्त, खिरोड़ महतो, आकाश महापात्र, राजकपूर प्रधान, भीमसेन मंडल, अजीत मंडल, शिव दुलाल आचार्य, लालचंद महतो, लखन ताती, अर्जुन महतो, शक्तिपदा महतो, राकेश सतपति और संटू नायक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्वतंत्रता दिवस से पहले आयोजित इस यात्रा से राजनगर में देशभक्ति का माहौल और मजबूत हुआ। कार्यकर्ताओं ने तिरंगे की शान और राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

