Uncategorized

16 साल से फरार लूटकांड का स्थायी वारंटी गिरफ्तार, राजनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

सरायकेला: राजनगर थाना क्षेत्र के लूटकांड में वर्ष 2009 से फरार चल रहे स्थायी वारंटी राजू लोहार, पिता गंगा लोहार, निवासी सिनी, थाना राजनगर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ चाईबासा मुफस्सिल थाना में दर्ज एक अन्य मामले में भी वांछित होने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, राजू लोहार लंबे समय से फरार था और उसके खिलाफ न्यायालय से स्थायी वारंट जारी था। इसी दौरान पुलिस को आरोपी के संबंध में गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर राजनगर थाना प्रभारी विपुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

वर्ष 2009 से फरार चल रहे स्थायी वारंटी की गिरफ्तारी को राजनगर पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। कार्रवाई के बाद लंबे समय से लंबित मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया का रास्ता भी साफ हुआ है।

Share this news