80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की सरायकेला में औपचारिक शुरुआत, उपायुक्त ने फहराया तिरंगा
ध्वजारोहण के दौरान पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद सभी ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की स्वतंत्रता, एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।



इस अवसर पर उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने जिलेवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के साथ-साथ लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को याद करने का महत्वपूर्ण अवसर है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभर में दिनभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण, देशभक्ति कार्यक्रम और सांस्कृतिक आयोजन किए जा रहे हैं। उपायुक्त आवास पर हुए ध्वजारोहण के साथ ही सरायकेला-खरसावां जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की औपचारिक शुरुआत हो गई।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


