Newsझारखण्डसरायकेला

राजनगर थाना परिसर में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

राजनगर: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनगर थाना परिसर में शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। समारोह में मौजूद लोगों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति और बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और आम जनता के बीच आपसी सहयोग एवं मजबूत समन्वय बेहद जरूरी है।

 

 

 

समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी मलय कुमार सहित स्कूली छात्र-छात्राएं, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस को लेकर स्कूली बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा थाना परिसर गूंज उठा।

समारोह के अंत में थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा ने उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देशहित में एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया