Newsझारखण्डसरायकेला

सरायकेला थाना परिसर में शान से फहराया गया तिरंगा, थाना प्रभारी विनय कुमार ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

सरायकेला: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरायकेला थाना परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रभारी विनय कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी।

ध्वजारोहण के दौरान थाना परिसर में मौजूद पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने भी राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई तथा राष्ट्र की सेवा के लिए अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया।

 

 

इस अवसर पर थाना प्रभारी विनय कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों एवं क्षेत्रवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर देता है। उनके बलिदान से प्रेरणा लेकर हमें देश की सेवा और सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए।

थाना परिसर में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रध्वज के सम्मान के साथ देश की सेवा, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया