Newsझारखण्डसरायकेला

राजनगर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

राजनगर: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनगर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मलय कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी।

ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान कार्यालय के पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित गणमान्य लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा।

 

 

मौके पर बीडीओ मलय कुमार ने प्रखंडवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी वीर शहीदों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को याद रखना हम सभी का कर्तव्य है।

उन्होंने लोगों से आपसी एकता, भाईचारे और देशभक्ति की भावना को मजबूत करते हुए समाज एवं देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों में देश के प्रति सम्मान और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया