Newsझारखण्डसरायकेला

राजनगर के तुमुंग शिव मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो के सौजन्य से हुआ प्रसाद वितरण

सरायकेला-खरसावां: राजनगर प्रखंड अंतर्गत तुमुंग गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।

 

इस अवसर पर भाग-17 की जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो के सौजन्य से श्रद्धालुओं के बीच चना, पूरी और हलवा का प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अरुण महतो, विपिन बिहारी महतो, राहुल महतो, सपन महतो, पवन महतो, सुमन महतो, आशुतोष महतो, कुंज बिहारी महतो, प्रवीण महतो, तुलु महतो, अणिमा महतो, लखीबाती महतो, सविता महतो और डोली महतो समेत अन्य लोगों का सहयोग रहा।

 

इस दौरान स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की समुचित व्यवस्था की गई थी। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

स्थानीय लोगों ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से सामाजिक एकजुटता और आपसी भाईचारा मजबूत होता है। सावन के अंतिम सोमवार पर आयोजित कार्यक्रम से तुमुंग गांव का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।

Share this news