Newsझारखण्डसरायकेला

कोड़ाडीह में प्रस्तावित ऐतिहासिक करम अखाड़ा की तैयारियों को लेकर मूल मानता अजित महतो से मधुश्री महतो की मुलाकला

 

 

तीन राज्यों से जुटेंगे कुड़मी समाज के लोग, 20 सितंबर को होगा कुरमाली नेगाचारी समागम

 

सरायकेला : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के कोराडी गांव में 20 सितंबर को प्रस्तावित तीन राज्यों के कुड़मी समाज के ऐतिहासिक करम अखाड़ा एवं कुरमाली नेगाचारी समागम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को सरायकेला-खरसावां जिला परिषद की उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने आयोजन स्थल पर जा कर अजित महतो से मिल ओर प्रस्तावित कोराडी मैदान का भ्रमण किया ।इस दौरान आदिवासी कुड़मी समाज के मूल कुटी-मूल मान्यता के प्रणेता अजित महतो, पश्चिम बंगाल सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री, स्थानीय विधायक, डीएम, एसपी सहित आयोजन समिति के सदस्यों ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम में संभावित भीड़ को देखते हुए सुलभ आवागमन की व्यवस्था विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान मैदान की व्यवस्था, सुरक्षा, पेयजल, यातायात, स्वच्छता और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए प्रशासन और आयोजन समिति के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया।बताया गया कि समागम में झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा से बड़ी संख्या में कुड़मी समाज के लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और आगंतुकों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।आयोजन समिति ने बताया कि ऐतिहासिक करम अखाड़ा एवं कुरमाली नेगाचारी समागम को सफल और भव्य बनाने के लिए तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को कार्यक्रम से पहले पूरा कर लिया जाएगा।

Share this news