चांडिल : अनियंत्रित आयशर वैन कैनाल में घुसी, चालक सुरक्षित

चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के गांगूडीह में डैम रोड़ स्थित स्वर्णरेखा कैनाल में मंगलवार को एक आयशर वैन अनियंत्रित होकर जा घुसी। हादसे में वाहन चालक बाल-बाल बच गया और पूरी तरह सुरक्षित है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, आयशर वैन अनुमंडल मुख्यालय की ओर से चांडिल की तरफ जा रही थी। इसी दौरान गांगूडीह के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर स्वर्णरेखा कैनाल में जा घुसा। बताया जा रहा है कि वाहन में बालू लदा हुआ था। कैनाल में पानी कम होने के कारण वाहन पूरी तरह पानी में नहीं डूबा।
दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर चांडिल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।


