Newsझारखण्डसरायकेला

जिला स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रीत कुमारी ने हासिल किया जिला टॉप स्थान

 

सरायकेला-खरसावां। जिले और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। बिष्टुपुर स्थित नारभेराम हंसराज स्कूल की कक्षा 10वीं की छात्रा रीत कुमारी ने जिला स्तरीय हैमर थ्रो एवं शॉट पुट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिला टॉपर बनकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और क्षेत्र के खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है।

 

रीत कुमारी की इस उपलब्धि पर घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन समेत कई नेताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया। इस दौरान युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भु्गलू सोरेन, जिला उपाध्यक्ष विक्की प्रधान, नगर अध्यक्ष अमित सिन्हा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

नेताओं ने रीत कुमारी को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के प्रतिभावान युवाओं को उचित प्रोत्साहन और अवसर मिलने से वे जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

 

रीत कुमारी की सफलता को क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है। खेल के क्षेत्र में उनकी इस उपलब्धि से आने वाले दिनों में अन्य युवा भी एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे।

Share this news