JamshedpurNewsझारखण्ड

गांधी जयंती पर हिन्द कुष्ठ अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर, 45 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

 

 

जमशेदपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सिविल सर्जन, पूर्वी सिंहभूम डॉ. साहिर पाल के निर्देश पर बर्मामाइंस स्थित हिन्द कुष्ठ अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुष्ठ रोग से प्रभावित 38 मरीजों समेत कुल 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान मरीजों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने के साथ स्वास्थ्य संबंधी जरूरी परामर्श भी दिया गया।

 

जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो ने शिविर में 18 महिलाओं और 27 पुरुषों की स्वास्थ्य जांच की। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने गांधी जी के विचारों और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

स्वास्थ्य शिविर के दौरान कुष्ठ रोग से मुक्त लोगों को सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल के सौजन्य से जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो ने शॉल ओढ़ाकर तथा फल की टोकरी देकर सम्मानित किया। उन्होंने लोगों को सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करने, पूरे हाथ के कपड़े पहनने, बारिश में भीगने से बचने और नियमित रूप से सेल्फ केयर करने की सलाह दी। साथ ही गर्म वस्तुओं को सीधे छूने और गर्म पानी से स्नान करने से बचने की भी जानकारी दी गई।

 

बताया गया कि पिछले दिनों जिला कुष्ठ कल्याण समिति के महामंत्री मो. जैनुद्दीन ने कुष्ठ आश्रमों में दोबारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का अनुरोध सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल से किया था। इस पर सिविल सर्जन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए हिन्द कुष्ठ अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही जिले के अन्य कुष्ठ आश्रमों में भी स्वास्थ्य सेवाएं फिर से बहाल की जाएंगी।

इस मौके पर निमाई मंडल ने सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कुष्ठ प्रभावित लोगों के बीच इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित होने से उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी और महात्मा गांधी के कुष्ठ रोग मुक्त भारत के सपने को साकार करने में मदद मिलेगी।

 

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उपस्थित लोगों ने सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो, दुर्योधन बागती, चंदन पाल एवं निमाई मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया