Newsझारखण्डसरायकेला

चाडरी में बीर सिद्धो-कान्हु मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट, राज सपोर्टिंग बनी चैंपियन

 

सरायकेला-खरसावां। जिले के चाडरी में बीर सिद्धो-कान्हु मेमोरियल के तत्वावधान में एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला राज सपोर्टिंग और उत्तम एफसी के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में राज सपोर्टिंग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तम एफसी को हराकर खिताब अपने नाम किया। उत्तम एफसी उपविजेता रही।

 

फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। मैदान पर खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटी रही और पूरे मुकाबले के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा। प्रतियोगिता में दिशोम दोखोल फुटबॉल टीम ने तीसरा तथा ग्लेमर एफसी ने चौथा स्थान हासिल किया।

 

आयोजकों की ओर से विजेता टीम को खस्सी और 10 हजार रुपये नकद, उपविजेता टीम को खस्सी और 7 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को खस्सी और 4-4 हजार रुपये नकद देकर सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झामुमो नेता एवं शिक्षाविद प्रोफेसर कालीपद सोरेन तथा विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान बासुदेव महतो और पप्पू रॉय ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

 

टूर्नामेंट के सफल आयोजन में अध्यक्ष लोकेश्वर बंकिरा, सचिव प्रदीप बास्के, कोषाध्यक्ष सुरेश सोरेन, राजू तांती, दमन टुडु, जगरनाथ टुडु, संजय बास्के, बाबूलाल बास्के समेत आयोजन समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। राज सपोर्टिंग के चैंपियन बनने के साथ ही प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया