राजनगर प्रखंड के चाडरी में बीर सिद्धो-कान्हु मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ
सरायकेला-खरसावां। राजनगर प्रखंड अंतर्गत चाडरी में बीर सिद्धो-कान्हु मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ किया गया। कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय सदस्य गणेश महाली मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने मैदान में किक मारकर टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया।

इससे पहले आयोजकों एवं स्थानीय लोगों की ओर से पारंपरिक विधि-विधान के साथ मुख्य अतिथि गणेश महाली का स्वागत किया गया। उद्घाटन के दौरान खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। गणेश महाली ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की शुभकामनाएं दीं।
मौके पर झामुमो के प्रखंड सचिव सुबोल महतो, बुद्धिजीवी मंच के जिला अध्यक्ष दुर्गा लाल मुर्मू समेत आयोजन समिति के सदस्य, स्थानीय ग्रामीण और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


