कोवाली में समाजसेवी पिंटू गुप्ता ने कराया छठ घाटों की सफाई
पोटका। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर कोवाली में छठ घाटों की सफाई कराई गई। समाजसेवी पिंटू गुप्ता उर्फ दिनेश गुप्ता की देखरेख में प्रतिवर्ष नदी घाट की साफ-सफाई कराई जाती है। इस पहल का उद्देश्य छठ व्रतियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के नदी घाट पर पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सकें। पिंटू गुप्ता ने कहा कि छठ आस्था और स्वच्छता का महापर्व है। घाटों की सफाई में सामूहिक सहयोग जरूरी है।



