Newsझारखण्डसरायकेला

कलाकार से 10 लाख रंगदारी मांगने मांगने के 5 आरोपी गिरफ्तार ,लूट की योजना बनाते पुलिस ने दबोचा

 

 

ईचागढ़: सरायकेला जिले के तिरुलडीह पुलिस को एक कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने तिरूलडीह थाना क्षेत्र के चौड़ा पंचायत के पंडरा गांव निवासी पुरुलिया गायक कुंदन कुमार गोप से 10 लाख रुपए रंगदारी मांगने के आरोप में पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुख्य रूप से बादल घोष, बानेश्वर नामता, राजेश नामता, सुनील कुमार महतो, मुगुल पुरान शामिल है।इनमे अपराधी बादल घोष, बानेश्वर नामता, राजेश नामता का आपराधिक इतिहास रहा है। बताया जाता है कि 18 जुलाई को कलाकार कुंदन कुमार गोप ने तिरुलडीह थाने में आरोपियों के विरुद्ध लिखित शिकायत की थी जिसमें बताया कि दो अलग-अलग मोबाइल से फोन कर 10 लाख रुपए रंगदारी मांगी थी। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद पीड़ित ने अगले दिन मामले की लिखित शिकायत तिरूलडीह थाना में की थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो मोटरसाईकिल, पांच मोबाइल, एक देशी कट्टा जब्त किया है जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही हैं। इधर पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर सभी आरोपियों को लूट की योजना बनाने से पूर्व गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *