LatestNewsNews postझारखण्डराजनीतिसरायकेला

MP Joba Majhi-छात्रों के भविष्य को लेकर सांसद जोबा माझी गंभीर, कुलाधिपति से किया आग्रह

CKP-कोल्हान विश्व विद्यालय के त्रि-वर्षीय सत्र 2021-24 के सेमेस्टर विलंब से चलने के कारण छात्र-छात्राओं के भविष्य पर लग रहे सवालिया निशान को लेकर सिंहभूम की सांसद जोबा माझी बेहद गंभीर है।

उन्होंने कुलाधिपति सह राज्यपाल को इस संबंध में पत्र लिखकर इसकी प्रति कोल्हान विश्व विद्यालय की कुलपति सह कोल्हान आयुक्त और कुलसचिव से इसके अविलंब सकारात्मक पहल कदम उठाने की अपील की है। बताया जाता है की कोल्हान प्रमंडल की स्थापना के उपरांत खुली कोल्हान विश्व विद्यालय के त्रि-वर्षीय सत्र 2021-24 में होने वाली कुल छह सेमेस्टर की परीक्षाओं में अबतक केवल पांच सेमेस्टर का परीक्षा लिया जा सका है। जो कोल्हान विश्व विद्यालय प्रशासन के नाकामी को दर्शाता है। इतना ही नहीं, 05 वीं सेमेस्टर का परीक्षाफल गत 25 जुलाई को प्रकाशित करने के महज आधे घंटे के अंतराल में आगामी 28 अगस्त से 06 वीं सेमेस्टर की परीक्षा लेने की तिथि की घोषणा कर दी गई।

 

बिना नाम मात्र की पढ़ाई के बावजूद उच्च शिक्षा की चिंता की चिता में जलने वाले छात्रों के समक्ष कोल्हान विश्वविद्यालय की हिटलरशाही को स्वीकारने की विवशता है कि अगर आगामी सितम्बर माह के दूसरे सप्ताह तक परीक्षाफल प्रकाशित हो जाता है तो किसी अच्छे महाविद्यालय में रिक्त पड़ी सीटों पर शायद ही अग्रतर अध्ययन के लिए वे दाखिला ले सकते है। इस संबंध में ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ के दक्षिण-पूर्व रेलवे के जोनल सचिव कृष्ण मोहन प्रसाद के माध्यम से जानकारी मिलने पर सिंहभूम सांसद जोबा माझी ने इस संबंध में कुलाधिपति सह झारखंड के राज्यपाल को पत्र लिखकर कहा कि कोल्हान विश्व विद्यालय में त्रि-वर्षीय के अंतर्गत सत्र 2021-24 विलंब चलने के कारण इसके समस्त आनुषंगिक महाविद्यालयों में पढ़ने वाले हजारों विद्यार्थियों उच्च शिक्षा के साथ अन्य व्यायसायिक और तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जा रहे है। इसलिए आगामी सितम्बर माह के दूसरे सप्ताह तक छठवीं सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम की घोषणा किया जाए। साथ कोल्हान विश्व विद्यालय के शैक्षणिक सत्र को नियमित करने के मुद्दे पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाय ।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *