LatestNewsNews postझारखण्डधर्ममनोरंजन

आदिवासी दिवस के अपलक्ष पर बोकारो चास में कुड़मालि भाखि चारि आखड़ा की शोभा यात्रा देखने को मिला..

Bokaro :- चास में कुड़मालि भाखि चारि आखड़ा की और से शोभा यात्रा चास में कुड़मालि भाखि चारि आखड़ा की बिशाल शोभा यात्रा देखने को मिला इस बार.

 

बता दे की चास में कुड़मालि भाखि चारि आखड़ा के तत्वावधान शुक्रवार को बिशाल शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमे आईटीआई मोड़ से सिद्ध- कान्हू प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए शोभा यात्रा बाजे गाजे के साथ आईटीआई मोड़, गुरूद्वारा रोड़, जोधाडीह मोड़ होते हुए रामडीह बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम तक पहुंचकर समापन हुई। वही इसमें कुड़मी समुदाय के भारी संख्या में महिला, पुरुष, बच्चियां शामिल रही।

 

इस दौरान कुड़मी समाज के लोग आदिवासी परिधान, तीर-धनुष परिवेश में देखने को मिला और शामिल हुए । और साथ ही पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल, मांदर, नगाढ़ा के साथ झूमर के गायक भी इसमें शामिल रहे। और झूमते हुए नजर आए इस दौरान देसी गर्ल काजल महतो ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस हमारी पहचान और समृद्धशाली परंपरा को बचाये रखने का दिन है। और आदिवासी के अस्तित्व को बचाए रखने के लिए हमें हमारी रूढ़िवादी प्रथा को बचाए रखना होगा तब जाके हम अपनी पहचान और अपने आप को बचा सकेंगे.

वही अवसर पर राजेश महतो, राजकिशोर महतो, कालीचरण टिंडुवार, रोशना महतो, ध्रुव टिंडुवार, भूपेंद्र कटियार, लालू महतो, भुतेश्वर अगला महतो, दयामय महतो, अशोक महतो, गंगाधर महतो, सहित हजारों की संख्या में शामिल थे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *