आदिवासी युवाओं को सशक्त बनाने के लिए तिलका हूल लीडर्स का बड़ा कदम!
तिलका हूल लीडर्स (THL) द्वारा आयोजित ‘ट्राइबल लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम 2024’ का उद्देश्य आदिवासी युवाओं को नेतृत्व कौशल और संवैधानिक जागरूकता से सशक्त बनाना है। यह कार्यक्रम 26 से 28 दिसंबर 2024 तक जमशेदपुर के ट्राइबल कल्चर सेंटर (TCC), सोनारी में आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आदिवासी युवा भाग ले रहे हैं, जिनमें झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। सुकुमार सोरेन (मुख्य संयोजक) ने कहा कि यह कार्यक्रम आदिवासी समाज के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है, जो उन्हें उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करेगा और सामाजिक बदलाव लाने में सक्षम बनाएगा।
कार्यक्रम के दौरान, प्रतिभागियों ने आदिवासी इतिहास और सामाजिक व्यवस्था पर चर्चा की, और उन्हें नेतृत्व विकास, निर्णय लेने की क्षमता, सामुदायिक योजना और प्रोजेक्ट प्रबंधन पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा, PESA एक्ट, ग्राम सभा, RTI और संविधानिक अधिकारों पर विशेष सत्र आयोजित किए गए थे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


