खूंटपानी प्रखंड के पान्ड्राशाली चौक में भाजपा की बैठक, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत खूंटपानी प्रखंड के पान्ड्राशाली चौक परिसर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रखंड अध्यक्ष दोनों उर्फ राकेश बांसिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में पार्टी संगठन को गांव-गांव तक मजबूत एवं सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया. इस दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान तथा जनसंपर्क अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने का संकल्प लिया. वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की नीतियों और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है.



इसके साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए संगठन हित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया.बैठक में स्थानीय जनसमस्याओं पर भी चर्चा हुई तथा उन्हें संबंधित विभागों के समक्ष उठाकर समाधान कराने की बात कही गई. मौके पर सुदामा हाईबुरू,झंडा हाईबुरू,लोरेन्स हाईबुरू, सोनाराम कुम्हार,मंगता गोप, नारायण बानरा, सुशीला पुरती,कोकिल केशरी,सानो गोप, धर्मेन्द्र बोदरा, रमेश जामुदा, मोहन बानरा, नारायण जामुदा,सिदिऊ बानरा, सिदेश्वर लेयांगी समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

