झारखण्डराजनीतिसरायकेला

BJP released the list of district president in-charges-बीजेपी ने जारी किया जिला अध्यक्ष प्रभारियों की सूची, उदय सिंह देव को दोबारा जिला अध्यक्ष का मिला कमान, देखे पूरी सूची

Sarsikela: आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को राज्य भर के नए जिला अध्यक्षों एवं प्रभारी की सूची जारी कर दी है, सूची में सरायकेला -खरसावां जिला की कमान दूसरी बार उदय सिंह देव के हाथों में सौंप गई है, जबकि जिला प्रभारी के रूप में सुबोध कुमार सिंह उर्फ़ “गुड्डू” को नियुक्त किया गया है।

बात करे जमशेदपुर महानगर की तो जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा को नियुक्त किया गया है, जिला प्रभारी डॉ जीतू चरण राम को बनाया गया है।

पूर्वी सिंहभूम जिला का अध्यक्ष चंडी चरण साव को और प्रभारी बड़कुँवर गागराई को बनाया गया है। पश्चिम सिंहभूम का जिला अध्यक्ष संजू पांडे को और जिला प्रभारी की कमान मनोज कुमार महतो के हाथों सौंपी गई है, सूची पत्र को प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने हस्ताक्षर युक्त कर जारी किया है। झारखंड में होने वाले आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को देखते हुए नए जिला अध्यक्ष प्रभारी की घोषणा की गई है।

जीत के लिए गुटबाजी से निपटना होगी बड़ी चुनौती

नई नियुक्ति जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव के लिए आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाना बड़ी चुनौती रहेगी ,इससे पूर्व 2019 में लोकसभा चुनाव में बीजेपी को पश्चिम सिंहभूम सीट गवानी पड़ीं थी, जबकि खूंटी और रांची सीट पर जीत हासिल हुई ,लेकिन विधानसभा चुनाव में भाजपा को कोल्हान में मुंह की खानी पड़ी थी ,गौरतलब है कि वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव से पूर्व ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र तत्कालीन जिला अध्यक्ष रहे उदय सिंह देव की गतिविधि कम होने का खामियाजा पार्टी भुगत चुकी है, वहीं सरायकेला और खरसावां विधानसभा सीट भी गवाना पड़ा था, ऐसे में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के सामने कार्यकर्ताओं को समेटना बड़ी चुनौती रहेगी।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *