चांडिल: पलाशडीह गांव में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस

चांडिल: कुकड़ू प्रखंड के पलाशडीह गांव में बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से 50 वर्षीय आमोति महतो की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर समेत मौके से फरार हो गया।


घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध बालू परिवहन जारी है, जिससे लोगों की जान खतरे में पड़ रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार सुबह कुछ ट्रैक्टर मृतका के घर के पास पहुंचे, जिससे मामले को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
ग्रामीणों ने दोषी चालक की गिरफ्तारी, अवैध बालू कारोबार पर रोक और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

