LatestNewsझारखण्डराजनीतिसरायकेला

CM Champai Soren on Hemant Part 2 -बाबूलाल मरांडी के हेमंत पार्ट 2 बयान पर CM चंपई सोरेन का जवाब, कहा भविष्यवक्ता बनने की कोशिश न करें

Saraikella:- ज्ञांत हो प्रवीण सिंह उर्फ़ मलख़ान सिंह के पार्टी जॉइनिंग कार्यक्रम में भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा सीएम चंपई सोरेन राज्य को लूटने वाले पदाधिकारियों को चिंहित कर उन्हें जेल भेजे, हेमंत पार्ट 2 ना बने जिसपर सीएम ने पलटवार करते हुए कहा अगर यह कहते हैं कि हेमंत पार्ट टू बोलने से मुझे भी जेल जाना होगा, तो वे भाग्यविधाता और भविष्यवक्ता बनने की कोशिश न करें।बता दे की मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन अपने गांव झिलिंगगोड़ा में बुधवार को पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
श्री सोरेन ने आगे कहा कि बाबूलाल मरांडी ने 14 साल तक भाजपा को गालियां दीं, भला-बुरा कहते रहे। आज भाजपा के हितैषी बने फिर रहे हैं।उनके बातों का कोई आधार नहीं है वह उल-जुलूल बोलते रहते हैं। चंपाई सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में ही पांच साल के लिए जनादेश मिला था। भाजपा ने केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर उनको साजिश के तहत जेल भेजवाया।
आगे उन्होंने कहा हम केंद्रीय एजेंसियों का सम्मान करते हैं, लेकिन इस तरह से गलत इस्तेमाल करना उचित नहीं है। भाजपा अपने विरोधियों को कुचलने के लिए ही ED का इस्तेमाल कर रही है। ED सिर्फ़ विपक्ष के ख़िलाफ़ काम करती है, ऐसा क्या है कि भाजपा में जाते ही सारे लोग दूध के धुले हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि चार साल तक हेमंत बाबू युवाओं के सम्राट बने रहे और गांव से लेकर शहर तक का विकास किया, इससे परेशान होकर उनको जेल भेजा गया। अब जब हेमंत सोरेन की जगह मुझे बैठाया गया है, तो यह हेमंत पार्ट टू ही हुआ, यह सुनकर लोगों को दर्द क्यों हो रहा है? उन्होंने कहा कि भाजपा ने झारखंड को लूटकर खाया है.

बिजली सब्सिडी के लिए पैसा कहाँ से आयेगा, चिंता विपक्ष क्यों कर रहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमंत सोरन के कार्य को वे आगे बढ़ा रहे हैं।पहले 100 यूनिट तक की बिजली मुफ्त मिलती थी अब इसको बढ़ाकर 125 यूनिट कर दिया गया
सब्सिडी के लिए पैसा कहां से आयेगा, इस सवाल के जवाब में चंपाई सोरेन ने कहा कि 100 यूनिट तक 21 हजार परिवार को लाभ मिला, अब 125 यूनिट से 30 लाख लोगों को लाभ होगा। झारखंड के हित के लिए सरकार के पास पर्याप्त पैसा है।हम लोग आम जनता को राहत देने के लिए यह कदम उठा रहे हैं, लेकिन विपक्ष को दर्द हो रहा है।

पेपर लीक मामले में शक्त है सरकार, एसआइटी कर रही है जांच

चंपाई सोरेन ने कहा कि पेपर लीक मामले की एसआइटी जांच कर रही है। जो भी दोषी होंगे, बख्शे नहीं जायेंगे। हेमंत सोरेन ने पेपर लीक के ख़िलाफ़ कड़े क़ानून बनाए थे वही क़ानून के तहत दोषियों को सजा मिलेगी। नयी बहाली में अड़ंगा आ जाता है, ये पूर्व के सरकार में भी होती थी। हेमंत सोरेन की सरकार ने काफी बहालियां सही और पारदर्शी ढंग से किया है पहले प्रश्न पत्र लीक कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है।

मंत्रिमंडल विस्तार 16 फरवरी को होगा, कोई विवाद नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार 16 फरवरी को होगा, इसको लेकर घटक दलों के साथ किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। पूरा गठबंधन एकजुट है। मंत्रिमंडल की घोषणा के साथ ही शपथ ग्रहण समारोह 16 फरवरी को होगा। किन लोगों को जगह मिलेगी, इस सवाल पर उन्होंने बोला 15 तारीक शाम तक पता चल जाएगा।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *