Newsझारखण्डसरायकेला

दुर्गापूजा से पहले राजनगर पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध महुआ शराब की भट्ठी ध्वस्त

 

राजनगर/सरायकेला-खरसावां: आगामी दुर्गापूजा को लेकर सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को राजनगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर जंगल में पुलिस ने अवैध महुआ शराब निर्माण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने जंगल में संचालित अवैध महुआ शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। मौके पर शराब निर्माण के लिए तैयार करीब 250 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। इसके अलावा शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री को भी नष्ट कर दिया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन ने कहा कि दुर्गापूजा पर्व के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

राजनगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त और विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई को पर्व के दौरान असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया