Newsझारखण्डसरायकेला

राजनगर की बेटी प्रियंका महतो ने कोल्हान विश्वविद्यालय में किया टॉप, राज्यपाल ने गोल्ड मेडल देकर किया सम्मानित

 

 

सरायकेला-खरसावां/राजनगर। सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत सोसो गांव की बेटी प्रियंका महतो ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कोल्हान विश्वविद्यालय में आयोजित सातवें दीक्षांत समारोह में प्रियंका महतो को एमए अंग्रेजी में पूरे विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर गोल्ड मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

मंगलवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान राज्यपाल के हाथों प्रियंका महतो को गोल्ड मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि से सोसो गांव सहित पूरे राजनगर प्रखंड में खुशी का माहौल है।

 

प्रियंका महतो के पिता प्रकाश चंद्र महतो सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता विनोका देवी हैं। प्रियंका ने अपनी शैक्षणिक सफलता से न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

 

दीक्षांत समारोह में सम्मानित होने के बाद जब प्रियंका अपने गांव सोसो पहुंचीं, तो ग्रामीणों और गांव के मुंडा ने पुष्पमाला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनकी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

प्रियंका महतो की यह उपलब्धि क्षेत्र की अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी है। उनकी सफलता ने साबित किया है कि मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। सोसो गांव से निकलकर पूरे विश्वविद्यालय में टॉप करना राजनगर प्रखंड के लिए गर्व का विषय है।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया