JamshedpurNewsझारखण्ड

बिरसा सेना अध्यक्ष दिनकर कच्छप जेल से रिहा, 6 जून को हुई थी गिरफ्तारी

 

जमशेदपुर। बिरसा सेना के अध्यक्ष दिनकर कच्छप जेल से रिहा हो गए हैं। उन्हें बीते 6 जून को बिष्टुपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ने उस समय उनके खिलाफ पहले से दर्ज विभिन्न आपराधिक मामलों का हवाला दिया था।

 

जानकारी के अनुसार, दिनकर कच्छप की गिरफ्तारी उस समय हुई थी, जब वे चांडिल निवासी आदिवासी युवती अल्पना महाली के साथ कपाली थाना में हुई मारपीट की घटना को लेकर पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान बिष्टुपुर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

 

पुलिस के अनुसार, दिनकर कच्छप के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, रंगदारी वसूलने समेत नौ आपराधिक मामले पहले से दर्ज थे। इन्हीं मामलों के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

 

दिनकर कच्छप की रिहाई के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में है। हालांकि, उनकी रिहाई की शर्तों और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Share this news