Newsझारखण्डसरायकेला

राजनगर में शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा का अनावरण, आस्तिक महतो ने किया उद्घाटन

 

 

राजनगर: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड में देश करम एकता मंच की ओर से रविवार को कुड़मी भवन के समीप झारखंड के वीर शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा का अनावरण किया गया। आंदोलनकारी नेता आस्तिक महतो एवं सांसद प्रतिनिधि यशवंत महतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।

 

इस अवसर पर देश करम एकता संघ के अध्यक्ष सुधांशु महतो, सचिव साहेब राम महतो, उपाध्यक्ष बैद्यनाथ महतो, दिलीप महतो, डॉ सुभाष चंद्र महतो समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के दौरान शहीद निर्मल महतो के योगदान और उनके संघर्ष को याद किया गया। उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share this news