दुगधा गांव में भजन संध्या का आयोजन, झामुमो नेताओं ने किया उद्घाटन
सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत दुगधा गांव स्थित श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा समिति की ओर से आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत रूप से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन झामुमो केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री गणेश चौधरी ने किया।

इस अवसर पर झामुमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व मेयर प्रत्याशी भुगलू सोरेन, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बिक्की प्रधान, गम्हरिया प्रखंड कोषाध्यक्ष प्यारेलाल प्रधान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पूजा समिति के संरक्षक बबलू प्रधान, अध्यक्ष देवाशीष प्रधान, कोषाध्यक्ष सुदामा प्रधान, सूरज दास, राकेश प्रामाणिक, प्रकाश प्रधान सहित समिति के अन्य सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद थे।
भजन संध्या के आयोजन से पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लेते हुए मां काली की आराधना की। आयोजन को सफल बनाने में पूजा समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


