Farmer Suicide-कर्ज में डूबे किसान ने खा लिया कीटनाशक, इलाज के दौरान हुई मौत
Lohardaga:- लोहरदगा जिले में एक किसान ने महज 50 हजार रुपए कर्ज के कारण कीटनाशक खाकर अपनी जान दे दी।
मृतक किसान की पहचान बगड़ू थाना क्षेत्र के निरहू गांव निवासी 62 वर्षीय तितरु उरांव के रूप में हुई है।

मिली जनकारी के अनुसार मृतक किसान रविवार रात कर्ज से परेशान होकर कीटनाशक का सेवन कर लिया जिसके बाद घर से खेत की ओर चला गया जब तबियत बिगड़ी तो घर आया जहां उसने अपनी पत्नी से पेट दर्द और उल्टी की बात कही। जिसके बाद पत्नी को कीटनाशक खाने की बात पता चली, परिजनों ने आनन-फ़ानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान किसान तितरु उरांव की मौत हो गई। मृतक किसान के चार बेटी और एक बेटा है किसान ने फरवरी माह में बेटी की शादी के लिए 50 हजार रुपए कर्ज लिया था जिससे किसान परेशान था। मृतक खेती बारी कर किसी तरह परिवार का भरण पोषण किया करता था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


