Newsझारखण्डसरायकेला

जुगीलोंग सड़क हादसे में जान गंवाने वाले तीन युवकों के परिजनों से मिलीं विधायक सविता महतो, आर्थिक सहायता देकर बंधाया ढांढस

 

 

नीमडीह। पश्चिम बंगाल के बलरामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मालती के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में नीमडीह प्रखंड के जुगीलोंग गांव के तीन युवकों की दर्दनाक मौत के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। इस दुखद घटना के बाद ईचागढ़ की विधायक सविता महतो तीनों मृतकों के घर पहुंचीं और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

 

इस दौरान विधायक ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहयोग प्रदान करने के साथ सूखा राशन भी दिया। उन्होंने इस दुख की घड़ी में परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि तीनों युवकों की असमय मौत बेहद दुखद है। इस हादसे से परिवारों को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई करना संभव नहीं है।

 

विधायक सविता महतो ने परिजनों को धैर्य रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि झारखंड सरकार की ओर से मिलने वाला सरकारी मुआवजा जल्द दिलाने के लिए आवश्यक पहल की जाएगी। साथ ही, उन्होंने मृतकों के श्राद्ध कर्म में भी सहयोग करने का आश्वासन दिया।

 

विधायक ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी हैं और उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

 

इस अवसर पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, टिंकू राम महतो, मंगल मांझी, मनोरंजन सिंह, अनिल सिंह सहित मृतकों के परिजन और ग्रामीण उपस्थित थे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया