LatestNewsNews postझारखण्डपश्चिम बंगालमनोरंजनसरायकेला

रज संक्रांति पर कुंवरदा गांव में छऊ नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति, जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो हुईं शामिल

राजनगर: श्री श्री विश्वनाथ सेवा समिति, कुंवरदा गांव के तत्वावधान में रज संक्रांति के शुभ अवसर पर भव्य छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पारंपरिक संस्कृति और लोक कला से सराबोर इस आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं आसपास के क्षेत्रों से आए दर्शकों ने देर रात तक कार्यक्रम का आनंद लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजनगर भाग-17 की जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो शामिल हुईं। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि छऊ नृत्य हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है और ऐसी परंपराओं को संरक्षित एवं बढ़ावा देने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।

आयोजन की शुरुआत सुबह 108 कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव से भाग लिया। इसके बाद शाम को मनभूमि शैली के छऊ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल से आए प्रसिद्ध कलाकार एकगिरानी सवार और सुचित्रा माझी की टीम ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

पूरे आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीण विदेश्वर महतो, आलीप महतो, सचिन महतो, छोटू महतो, ईश्वर महतो एवं उपेन महतो सहित समिति के सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर पूरे गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Share this news