मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव अरवा राजकमल ने की मुलाकात

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव अरवा राजकमल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को आगामी 8 सितंबर को रांची के रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित होने वाली एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।


राष्ट्रीय संगोष्ठी का विषय “Application of Artificial Intelligence and Machine Learning in Geology and Mining” रखा गया है। संगोष्ठी में भू-विज्ञान और खनन के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) के उपयोग, संभावनाओं तथा तकनीकी नवाचारों पर चर्चा की जाएगी।
मुलाकात के दौरान खान निदेशक राहुल कुमार सिन्हा, झारखंड एक्सप्लोरेशन एंड माइनिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (JEMCL) के प्रबंध निदेशक वरुण रंजन तथा निदेशक भूतत्व कुमार अमिताभ भी मौजूद रहे।


