Latestझारखण्डसरायकेला

Nimdih: नीमडीह में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

नीमडीह: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के नीमडीह थाना परिसर में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं मोहर्रम जुलूस कमेटी के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

 

बैठक के दौरान पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस मार्ग, यातायात प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

इस अवसर पर नीमडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव, अंचलाधिकारी अभय कुमार द्विवेदी, पुलिस निरीक्षक रवि कुमार सिंह, थाना प्रभारी दिल्सन बिरुआ सहित जनप्रतिनिधि और मोहर्रम जुलूस कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

 

अधिकारियों ने कहा कि मोहर्रम त्याग, बलिदान और भाईचारे का प्रतीक पर्व है, जिसे सभी समुदायों को मिलजुल कर शांति और सद्भाव के साथ मनाना चाहिए। प्रशासन ने सभी से आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील की।

Share this news