ईचागढ़ में सड़क हादसा: पत्रकार विद्युत महतो गंभीर रूप से घायल

ईचागढ़: थाना क्षेत्र के मिलन चौक के पास शुक्रवार देर शाम एक सड़क दुर्घटना में पत्रकार विद्युत महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें नजदीकी नर्सिंग होम पहुँचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया।


मिली जानकारी के अनुसार, विद्युत महतो अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी अचानक एक अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी बजरंग महतो और वरिष्ठ पत्रकार अरुण माझी मौके पर पहुँचे और घायल को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजने में सहयोग किया।
फिलहाल पुलिस दुर्घटना में शामिल फरार वाहन की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।


