Newsझारखण्ड

दुर्गापूजा से पहले जादूगोड़ा पुलिस का दारू माफिया के खिलाफ बड़ा प्रहार, भाटीन गांव के जाहिर टोला में तीन अवैध दारू भट्ठी से 500 किलो जावा किया नष्ट

 

जादूगोड़ा ; दुर्गा पूजा को लेकर बढ़ने वाली गतिविधियां पर किसी तरह खलल नहीं पड़े।जिसको लेकर जादूगोड़ा थाना के पुलिस अधिकारी अनंत मार्डी की अगुवाई में स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के अवैध दारू कारोबारियों में शिकंजा कसना तेज कर दिया है। इसी क्रम में जादूगोड़ा थाना के पुलिस अधिकारी अनंत मार्डी, सुमन सिंह व अशोक दास समेत अन्य सशस्त्र बल ने वर्षों से जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के भाटीन गांव के नदी किनारे स्थित जाहिर टोला में चल रही इस अवैध कारोबार को विराम लगाने लिए करीबन तीन शराब भट्ठी को ध्वस्त करने में सफलता पाई। शराब बनाने में इस्तेमाल की जा रही कच्चा माल महुआ को भी नष्ट कर शराब माफियाओं के खिलाफ पहली बार पुलिस ने दबिश दी है। इस दौरान शराब बनाने के उपकरण,प्लास्टिक जार को भी नष्ट कर दिया। इस छापामारी में अवैध कारोबारी भगाने में सफल रहे

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया