JamshedpurNewsझारखण्ड

तृषा सिंह के निधन पर विधायक जयराम महतो ने जताया शोक, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

जमशेदपुर/रांची: झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह के निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर है। इस दुःखद घटना के बाद डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने तृषा सिंह के अंतिम दर्शन किए और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

विधायक जयराम महतो ने दुःख की इस घड़ी में परिजनों को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Share this news