Newsझारखण्ड

कुकड़ू में स्व शक्तिपद महतो की तीसरी पुण्यतिथि पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि

 

 

कुकड़ू : कुकड़ू प्रखंड के कर्मठ एवं जुझारू झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता, पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष तथा झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय शक्तिपद महतो की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर झामुमो कुकड़ू प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय शक्तिपद महतो को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष कृतिवास महतो ने कहा कि स्वर्गीय शक्तिपद महतो के झारखंड आंदोलन एवं सामाजिक क्षेत्र में योगदान को स्मरण किया. उन्होंने कहा कि स्वर्गीय शक्तिपद महतो ने संगठन को मजबूत बनाने और क्षेत्र के लोगों के हितों के लिए लगातार कार्य किया. उनके संघर्ष और विचारों से कार्यकर्ताओं को प्रेरणा लेने की जरूरत है. इस अवसर पर झामुमो बुद्धिजीवी मोर्चा के अध्यक्ष निरंजन महतो, प्रखंड अध्यक्ष कृतिवास महतो, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत महतो, सचिव युधिष्ठिर माझी, सहसचिव धीरज महतो, युवा अध्यक्ष सूर्यकांत महतो, किसान मोर्चा अध्यक्ष हेमंत सिंह सरदार, उपाध्यक्ष सपन कुमार महतो, अंसार अली, गोपाल गोप, मांजिद सिंह, राधा मोहन सिंह, चंद्र मोहन महतो, जगन्नाथ महतो, झूलन कुमार, भीम मछुआ आदि उपस्थित थे. उक्त खबर की जानकारी शाम 6 बजे मिली.

Share this news