Newsझारखण्डसरायकेला

राष्ट्रीय उच्च पथ के पास झाड़ी से एक बृद्धा की लाश बरामद 

 

 

ईचागढ़-थाना क्षेत्र के दारूदा उच्च पथ 33 के पास एक झाड़ी से वृद्ध महिला की लाश बरामद किया गया। लाश की पहचान चौका थाना क्षेत्र के दीनाई निवासी 66 वर्षीय भादु महतो के रूप में की गई। लाश की सुचना मिलते ही ईचागढ़ थाना प्रभारी बजरंग महतो दलवल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लाश का पहचान के बाद पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि वृद्ध महिला मानसीक रूप से विक्षिप्त थी। लाश मिलने का स्थान के अगल बगल झाड़ी में आग से झाड़ी जला हुआ था एवं मृत वृद्ध महिला का भी साड़ी कुछ हिस्सा जला हुआ था। लाश का शरीर भी जला हुआ प्रतीत होता है। लाश को नग्न अवस्था में बरामद किया गया है।उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कारण का पता लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हर पहलू पर जांच किया जा रहा है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *