Newsझारखण्डसरायकेला

सरायकेला में जेपीएससी – जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में जेएलकेएम का धरना

 

सरायकेला: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की सरायकेला जिला कमेटी ने मंगलवार को जिला अध्यक्ष दीपक महतो के नेतृत्व में सरायकेला-खरसावां जिला समाहरणालय परिसर के बाहर एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। धरना के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने जेपीएससी एवं जेएसएससी की विभिन्न परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, अभ्यर्थियों के साथ हुए अन्याय तथा भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राज्य के हजारों छात्र-युवा लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन कथित अनियमितताओं के कारण उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं न्यायोचित जांच कराई जाए, दोषी अधिकारियों एवं संबंधित लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा योग्य अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार से भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने की मांग की, ताकि राज्य के छात्र-युवाओं का विश्वास बहाल हो सके।धरना-प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं छात्र-युवा मौजूद रहे और सरकार से उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने की अपील की। इस मौके पर प्रेम माडी॔, तरुण महतो विदेश्वर महतो, राहुल देव महतो, कामदेव महतो, जो भोलू महतो, प्रदीप महतो, सविता महतो सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this news