MP Geeta Koda-BJP में शामिल होने के बाद पहली बार राजनगर में सांसद गीता कोड़ा का हुआ आगमन, पार्टी कार्यालय का किया उद्घाटन
Saraikella/Rajnagar:- भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार सांसद गीता कोड़ा शनिवार को राजनगर पहुंची। यहाँ भाजपा पश्चिमी प्रखंड अध्यक्ष नारायण महतो के नेतृत्व में कार्यकर्त्ताओं ने उनका गरम जोशी से स्वागत किया। इस दौरान गीता कोड़ा ने राजनगर में भाजपा पार्टी कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन भी किया।

मौक़े पर उन्होंने सभी कार्यकर्त्ताओं को लोकसभा चुनाव में जुट जाने की अपील की, कहा कि सभी मिलकर सिंहभूम सीट को जीताएं और मोदी का हाथ को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों से गांव गरीब की जनता और महिलाओं को आत्मसमान से जीने का अवसर मिला है। 2024 का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए राष्ट्र के नाम अपना वोट दें।

इस दौरान भाजपा नेत्री व पद्मश्री चामी मुर्मू ने गीता कोड़ा का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। वहीं इसके बाद हेंसल में भी कार्यकर्त्ताओं ने गीता कोड़ा का जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान गणेश महाली, पूर्व विधायक अनंतराम टुडू, रामेश हांसदा, शंकर सामड, विनय सिंहदेव, सुमित्रा मारडी, शिशिर सिंहदेव, सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


