Newsझारखण्डसरायकेला

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 7 युनिट सुकर का किया वितरण 

 

ईचागढ़- सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड मुख्यालय परिसर में गुरुवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत पशुपालन विभाग द्वारा 7 लाभुको के बीच 7 युनिट सुकर का वितरण किया गया। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी एकता वर्मा,जिला परिषद सदस्य जोतिलाल मांझी एवं पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हरेलाल महतो के द्वारा वितरण किया गया। वहीं पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हरेलाल महतो ने बताया कि 7 लाभुको के बीच 35 सुकर का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र में मुर्गा चूजा, बत्तख,बकरा, बकरी एवं गौ पालकों के बीच गाय का वितरण किया गया है। विभाग का उद्देश्य है कि किसानों को अनुदानित दर पर पशु धन उपलब्ध कराकर स्वरोजगार को बढ़ावा देना है ।

Share this news