Newsझारखण्डसरायकेला

खूंटपानी के सीएचसी बासाहातु में मना डॉक्टर्स डे, जनसेवा की ली शपथ

 

खूंटपानी प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बासाहातु में मंगलवार को ‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ बहुत उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने केक काटा, महान चिकित्सक डॉ. बिधान चंद्र रॉय को श्रद्धांजलि दी और मरीजों की जनसेवा करने की शपथ ली। डॉक्टरों के समाज और मरीजों के जीवन में दिए गए योगदान को याद किया गया। इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ आलोक रंजन महतो ने कहा कि यह दिवस हर साल 1 जुलाई को भारत के महान डॉक्टर और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री, डॉ. बिधान चंद्र रॉय की जयंती और पुण्यतिथि के रूप में मनाया जाता है। यह खास दिन उन सभी डॉक्टरों को सम्मान देने के लिए सेलिब्रेट किया जाता है जो मानव जीवन को बचाने,रोगों से लड़ने और स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना अहम योगदान दे रहे हैं। मौके पर डॉ मानीक गोराई, डॉ पार्वती सोरेन, बीपीएम रमेश चंद्र मुंडा,एलटी शशि प्रतिमा लकड़ी,एएनएम क्रिश टीना निवेदिता सेन,राधा रानी महतो, सुषमा रुंडा,एलिस तिग्गा आदि उपस्थित थे।

Share this news