Newsझारखण्ड

पारिवारिक विवाद में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर ओपी क्षेत्र के दारा गांव में 28 साल के युवक मोयका पुरती द्वारा पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना मृतक का शव नीम के पेड़ पर गमछा से लटका हुआ पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक मृतक की पत्नी मायके गई हुई है। किसी बात को लेकर दोनों में फोन पर झगड़ा हुआ, इसके बाद युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आज सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
==============

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *