JamshedpurNewsझारखण्ड

हल्दीपोखर में 13 बकरियों की चोरी, 1.20 लाख रुपये का नुकसान

पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर स्थित सरकारी अस्पताल के समीप शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने आसिफ अंसारी की 13 बकरियां चोरी कर लीं। पीड़ित के अनुसार, उनके पास कुल 16 बकरियां थीं। चोरी गई बकरियों की कीमत करीब एक लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने कोवाली थाने में लिखित शिकायत देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

आवेदन में बताया गया है कि परिवार के सदस्य घर का दरवाजा बंद कर सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम दिया। आसिफ अंसारी ने बताया कि वह वर्षों से बकरी पालन कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। 13 बकरियों की चोरी से उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।

 

घटना की जानकारी मिलने पर हल्दीपोखर पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं। उन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने तथा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की।

Share this news