Rajnagar Accident: बाघरायसाई में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, तीन गंभीर घायल
राजनगर: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-220 पर बाघरायसाई गांव के पास एक तीखे मोड़ पर हुआ।

जानकारी के अनुसार, पोटका थाना क्षेत्र के चारडीहा गांव के रहने वाले चार युवक एक मोटरसाइकिल से राजनगर बाजार आए थे। बाजार से वापस घर लौटने के दौरान बाघरायसाई के पास उनकी बाइक को सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चारों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। घायलों को 108 एंबुलेंस और अन्य वाहन की मदद से राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद आकाश पात्रो, उम्र करीब 25 वर्ष, को मृत घोषित कर दिया।
हादसे में टीका राम सरदार, भोला सरदार और हीरा गोप भी घायल हुए हैं। तीनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि घायलों को पैर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम है, वहीं इलाके में भी शोक का माहौल है।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


