Newsझारखण्डसरायकेला

राजनगर में हाईमास्ट लाइट खराब, अंधेरे में डूबे प्रमुख चौक! झामुमो ने उठाई मरम्मत की मांग

 

 

सिद्धू-कान्हू चौक समेत गोविंदपुर और कुनाबेड़ा चौक एवं हेंसल की लाइट खराब होने से परेशानी, प्रशासन को सौंपा आवेदन

 

राजनगर:- सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड में प्रमुख चौक-चौराहों पर लगी हाईमास्ट लाइट खराब होने से रात के समय अंधेरा छाया रहता है। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के राजनगर प्रखंड अध्यक्ष रामसिंह हेम्ब्रम के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उप विकास पदाधिकारी को आवेदन सौंपकर खराब हाईमास्ट लाइटों की जल्द मरम्मत कराने की मांग की।

 

आवेदन में राजनगर के सिद्धू-कान्हू चौक की हाईमास्ट लाइट खराब होने का उल्लेख करते हुए बताया गया कि रात में पर्याप्त रोशनी नहीं रहने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। इसके अलावा गोविंदपुर और कुनाबेड़ा चौक की लाइटों की समस्या की ओर भी प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया।

 

प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से जनहित को ध्यान में रखते हुए खराब हाईमास्ट लाइटों की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की, ताकि प्रमुख चौक-चौराहों पर रोशनी की व्यवस्था बहाल हो सके और लोगों को राहत मिले।

 

इस मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य विशु हेम्ब्रम, प्रखंड अध्यक्ष रामसिंह हेम्ब्रम, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश महतो, कला संस्कृति मोर्चा के जिला संगठन सचिव सिबिल देवगाम, प्रखंड अध्यक्ष धनु टुडू, प्रखंड उपाध्यक्ष शेखर महाकुड़, सीताराम हांसदा समेत अन्य लोग शामिल थे।

Share this news