Newsझारखण्डसरायकेला

राजनगर में BLN हाई स्कूल की छात्रा सुस्मिता आचार्य बनीं टॉपर, 92 प्रतिशत अंक लाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान

 

राजनगर (सरायकेला)। JAC बोर्ड द्वारा जारी 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में राजनगर क्षेत्र के BLN हाई स्कूल, ईचा की छात्रा सुस्मिता आचार्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

सुस्मिता आचार्य वर्तमान में कंपाउंडर महतो जोगी कॉम्फू क्लासेस में अध्ययनरत हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि नियमित पढ़ाई, अनुशासन और कड़ी मेहनत से ही यह सफलता संभव हो पाई है।

छात्रा ने आगे विज्ञान विषय लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने तथा अपने करियर को बेहतर दिशा देने की इच्छा व्यक्त की है।

उनकी इस उपलब्धि पर कॉम्फू सर क्लासेस में उन्हें मेडल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

Share this news